फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three including Rampur ADM's nephew died of fever

Budaun News: रामपुर एडीएम के भतीजे समेत तीन ने बुखार से दम तोड़ा

Sun, 22 Oct 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three including Rampur ADM's nephew died of fever
मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो
बदायूं। जिले में बेकाबू हुए बुखार से बिल्सी क्षेत्र में रामपुर के एडीएम के भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तमाम लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। एक के बाद एक हो रही मौतों से जिले में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिल्सी के गांव बांस बरौलिया निवासी अतुल शाक्य (25) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। हालात खराब होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। अतुल के चाचा एसपी शाक्य संभल जिले में डीएसओ और दूसरे चाचा लालता प्रसाद शाक्य रामपुर जिले में एडीएम (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी सत्यवीर राजपूत की पांच वर्षीय पुत्री तन्नू को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसने भी इलाज के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया। गांव सतेती की चूरापट्टी निवासी छोटेलाल सिंह (31) की बीती शाम बुखार के चलते मौत हो गई। लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, जो निजी चिकित्सकों से अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मलेरिया विभाग ने कराया एंटी लार्वा छिड़काव
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मलेरिया विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव तेज कर दिया है। टीम ने मधुबन कॉलोनी के सभी नाले नालियों एवं गलियों में दवा का छिड़काव किया। अस्पताल में होम्योपैथी सैंपलिंग कक्ष और रिपोर्ट कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, 40 नंबर यूनानी कक्ष में एंटीलार्वा का छिड़काव किया। ब्लॉक–उझानी के ग्राम बुटला दौलत में डीबीसी के माध्यम से लार्वा का निरीक्षण कर उसे नष्ट कराया गया। ब्लॉक उसावां के ग्राम खजुरा पुख्ता में मलेरिया निरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने आशाओं के साथ घर घर लार्वा सोर्स रिडक्शन का कार्य किया। जिन घरों में लार्वा पाया गया उनको नोटिस दिया गया।
--------------
फोटो -56
मच्छरों के प्रकोप को देख नगर पंचायत ने कराई फागिंग
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में डेंगू बुखार, मलेरिया, टायफाइड, वायरल, इंफेक्शन, खांसी, बुखार के मरीजों में तेजी आई है। चिकित्सकों द्वारा इसका कारण बदलते मौसम और मच्छरों का प्रकोप बताया जा रहा है। इसको देखते हुए नगर पंचायत कुंवरगांव द्वारा कस्बे के सभी वार्डों में दवा का छिड़काव कराया गया। सफाई नायक पप्पू सिंह पटेल ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर पूरे नगर के नाले, नालियों व अन्य ऐसे स्थानों पर छिड़काव कर दिया जाएगा, जहां पर मच्छरों के पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कर्मचारियों से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

-----

मलेरिया के छह और डेंगू के आठ नए मरीज मिले

बदायूं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 23 टीमों ने कैंप लगाकर मरीजों की जांच की। 1248 जांचों में बुखार के 653 मरीज मिले। चार मरीजों में मलेरिया पीवी तो वहीं सात मरीज डेंगू संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 364 हो गई है।

मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो

मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो

मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो

मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो

मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो

मृतक अतुल शाक्य का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed