फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three drains are being built in the city, one lakh people will get relief from waterlogging

Budaun News: शहर में बनाए जा रहे तीन नाले, एक लाख लोगों को जलभराव से मिलेगी निजात

Tue, 29 Apr 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three drains are being built in the city, one lakh people will get relief from waterlogging
पनबड़िया रोड पर चल रहा नाले का निर्माण। संवाद
बदायूं। हर साल बारिश में शहरवासियों को जलभराव से जूझना पड़ता है। इस बार नगर पालिका की ओर से जलभराव से निजात दिलवाने के लिए तीन नालों का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। इन नालों के बनने से मुख्य बाजार और सड़क पर जलभराव से करीब एक लाख लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से छह सड़का क्षेत्र में नाला खोदाई का कार्य चल रहा हैं। छह सड़का नुक्कड़ पुलिया से लेकर इलेक्ट्रानिक मार्ग तक नाला खोदा गया है। इसके अलावा छह सड़का से चर्च और पनबड़िया से लावेला चौक मार्ग तक खुदाई की गई है। पनबड़िया से चर्च होते हुए छह सड़का, शिव मंदिर, गांधी ग्राउंड से इलेक्ट्रानिक मार्ग होते हुए कश्मीरी चौक, सकरी क्लीनिक मार्ग में जलभराव नहीं होगा। इन इलाकों के नालों को आपस में जोड़ा जाएगा। नगर पालिका की ओर से तीनों नालों पर 60 लाख रुपये का खर्च किया जा रहा है। जेई कृष्णचंद्र ने बताया कि नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसे मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
खोदाई की वजह से हो रही परेशानी
पनबड़िया से लावेला चौक मार्ग में खोदाई हो चुकी है। मिट्टी पूरी सड़क पर फैली है। इस वजह से दुकान में जाने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है। इसका असर धंधे में भी पड़ रहा है।

पनबड़िया रोड पर चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

पनबड़िया रोड पर चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed