फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three buffaloes died due to breakage of high tension line, angry villagers created ruckus

Budaun News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से तीन भैंसें मरीं, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three buffaloes died due to breakage of high tension line, angry villagers created ruckus
उझानी के दहेमू गांव में हादसे के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन भैंसें मर गईं। सूचना के बाद भी काफी देर तक बिजली कर्मी नहीं पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। तहसीलदार करनवीर सिंह की मौजूदगी में पुलिस और राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाकर जेसीबी से मृत भैंसें जंगल में दफना दीं।
विज्ञापन

हादसा शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। निर्मल सिंह के बच्चे पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर ले गए थे। पास में ही हाईटेंशन लाइन थी। अचानक बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से तीन भैंसें मर गईं। बच्चों ने अन्य पशुओं को दूसरी तरफ भगा दिया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन कर हादसे की सूचना दी, लेकिन करीब एक घंटे तक बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद कछला चौकी पुलिस पशु चिकित्सक विवेक माहेश्वरी को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली कर्मियों को भी बुला लिया। डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर करनवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को बुला लिया। पशु चिकित्सक ने तीनों भैंस के शव का पोस्टमार्टम किया। निर्मल ने तीनों भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई। तहसीलदार ने उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जेई ने बताया गया कि तार ट्रपिंग की वजह से टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed