फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three blocks formed is mere for the files

नाम के लिए हैं तीन नए ब्लॉक

Thu, 20 Jul 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 20 Jul 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
three blocks formed is mere for the files
ग्रामीण - फोटो : amarujala
यहां रहने वाले गांव वालों को किसी भी कार्य के लिए लगानी पड़ती है पुराने ब्लाक के मुख्यालय तक दौड़ 
विज्ञापन

सपा शासनकाल में  जिले में बनाए गए तीन ब्लाक दबतोरी, नाधा और बिनावर शायद कागजों में ही हैं। इन ब्लाकों में शामिल गांवों के लोगों को अपने किसी भी कार्य के लिए आज भी अपने पुराने ब्लाक मुख्यालय तक दौड़ना पड़ रही है। हालांकि पूर्व सरकार की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने इन ब्लाकों में अस्थायी रूप से स्टाफ की तैनाती कर दी थी लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इन नवसृजित ब्लाकों का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। जिले के आला अफसरों का भी कहना है कि शासन से इन ब्लाकों के  बारे में कोई गाइड लाइन नहीं मिली है, लिहाजा जिन ब्लाकों को तोड़कर इन्हें बनाया गया वहीं पर जनता के कार्य हो रहे हैं। सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में जिले की जनता की मांग पर ब्लाक सालारपुर, जगत के गांवों को मिलाकर बिनावर, आसफपुर और बिसौली ब्लाक के गांवों को शामिल करके दबतोरी तथा सहसवान, इस्लामनगर तथा दहगवां के गांवों को मिलाकर नया नाधा ब्लाक बनाया था। इन ब्लाकों को बनाए जाने के संबंध में 20 दिसंबर 16 को सरकार ने गजट किया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव बदायूं के सांसद हैं सो सरकार ने तत्काल ही नवसृजति ब्लाकों में काम करने के आदेश जारी कर दिए थे। तत्कालीन डीएम पवन कुमार ने इन ब्लाकों के संचालन को अस्थायी रूप से बीडीओ समेत अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी। अधिकारियों को इस बात की  हिदायत भी दी थी कि नवसृजित गांवों की जनता की समस्याओं को वहीं पर निपटाया जाए। कुछ समय तक अधिकारियों-कर्मचारियों ने नवसृजित ब्लाकों में काम भी किया लेकिन सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकारियों ने नवसृजित ब्लाकों को ऐसा भुला दिया है जैसे वह बने ही नहीं हैं। इन ब्लाक क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्हें ब्लाक से कोई फायदा नहीं हो रहा है, उन्हें पहले की तरह पूर्व के ब्लाक मुख्यालय पर ही अपने किसी भी कार्य को दौड़ना पड़ रहा है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed