{"_id":"64b78fd138010ecf920ea974","slug":"three-arrested-for-looting-in-the-guise-of-kanwariyas-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, तीन तमंचे, 37 हजार रुपये और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, तीन तमंचे, 37 हजार रुपये और बाइक बरामद
Wed, 19 Jul 2023 12:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:55 PM IST
सार
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को सगराय और अलीगंज के बीच संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुर निवासी शहबाज से तीन बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजरिया थाना पुलिस ने कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के 37 हजार रुपये, तीन तमंचे, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को सगराय और अलीगंज के बीच संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुर निवासी शहबाज से तीन बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए थे। एक दिन पहले शहबाज के मोबाइल पर पुराना ट्रैक्टर बेचने के लिए कॉल आई थी।
विज्ञापन
उन्होंने पहले ट्रैक्टर दिखाने को कहा था। उसके अनुसार शहबाज अपने फुफेरे भाई और मिस्त्री को लेकर ट्रैक्टर देखने जा रहा था। तभी सगराय के नजदीक कांवड़ियों के वेश में तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि लूट लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने सराय गांव के नजदीक से सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी गजेंद्र उर्फ मोनू उर्फ राजवीर पुत्र कृष्णपाल यादव, उसके गांव का बादशाह उर्फ टिंकू पुत्र नेम सिंह और मुजरिया के मटकुली निवासी रविंद्र यादव पुत्र वीरपाल फौजी को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से लूट का सामान बरामद हुआ।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह गैंग बनाकर लूटपाट और छिनैती करते है। पिछले महीने भी ट्रैक्टर खरीदने वालों से बडेरिया के नजदीक लूटपाट की थी। सगराय के नजदीक भी उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने जा रहे शहबाज से लूटपाट की थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।