फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three and a half lakh cheated in the name of getting job, report on three

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh cheated in the name of getting job, report on three
बदायूं। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर शहर में एक महिला से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी हो गई। एक आरोपी ने खुद को अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एटा का पीओ बताया था। कहा था कि वह पीडब्ल्यूडी में उसकी बेटी को लिपिक बनवा देगा। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय फकीर निवासी अनीता सारस्वत पत्नी मदनलाल के मुताबिक ऊपरपारा मोहल्ले का इमरान खान उसका परिचित था। उसने कहा था कि वह अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एटा मुनेंद्र सिंह यादव का पीओ है। वह तुम्हारी बेटी कीर्ति की पीडब्ल्यूडी में लिपिक के पद पर नौकरी लगवा सकता है। उंने नौकरी दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। इससे अनीता ने अपनी बेटी और नोएडा के सुनील सिंह की नौकरी लगवाने की बात की। पांच जुलाई 2021 को अनीता और सुनील इमरान के घर पहुंचे। वहां इमरान का भाई फारूख खान और उसकी पत्नी मौजूद थी। इमरान ने उसकी बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख और सुनील से डेढ़ लाख रुपये लिए। यह लेनदेन लिखित में हुआ था। छह अक्तूबर 2021 को कचहरी में भी इसकी लिखापढ़ी कराई गई थी। उसके बाद कई बार उन्होंने इमरान को कॉल की। वह आजकल करता रहा। उनके पास तमाम कॉल रिकॉर्ड मौजूद हैं। 24 दिसंबर 2021 को उसने रुपये देने से स्पष्ट मना कर दिया। पहले महिला ने कोतवाली जाकर इस संबंध में तहरीर दी थी। जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। अब उसकी तहरीर पर पुलिस ने इमरान, फारूख और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इसकी विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed