फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three accused of dowry murder arrested

Budaun News: दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three accused of dowry murder arrested
अलापुर। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव नानकपुर निवासी जगत पाल पुत्र रामप्रकाश की तहरीर पर अलापुर थाने में दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें उन्होंने कहा था कि बहन साधना की शादी 12 जुलाई को उपरैला के अरविंद पुत्र राजपाल राजपूत के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। इसके चलते आरोपियों ने उनकी बहन की हत्या कर दी।

पुलिस ने पति अरविंद, ससुर राजपाल, जेठ बृजेश और जेठानी सुदामा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति अरविंद, ससुर राजपाल और जेठ बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed