फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three accused arrested including woman for killing a man in budaun

Budaun News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था रिश्तेदार, महिला ने दी खौफनाक 'सजा'

Thu, 30 Mar 2023 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 12:02 PM IST
सार

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पुलिस ने 25 मार्च की रात गांव श्यामपुर के जंगल से युवक का शव बरामद किया था। उसकी शिनाख्त बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार के तौर पर हुई थी। पुलिस ने बुधवार को इस हत्याकांड में खुलासा कर दिया। 
 

विज्ञापन
three accused arrested including woman for killing a man in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने बुधवार को अमित हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अमित की हत्या उसकी रिश्तेदार महिला ने अपने जेठ के दो बेटों से कराई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक के पास महिला के अश्लील फोटो और वीडियो थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन


थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने 25 मार्च की रात गांव श्यामपुर के जंगल से एक युवक का शव बरामद किया था। उसकी शिनाख्त बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र पाल के रूप में हुई थी। हत्या कर उसका शव फैजगंज बेहटा क्षेत्र में फेंका गया था।
विज्ञापन


चूंकि बिल्सी थाने में अमित की गुमशुदगी दर्ज थी, लिहाजा उसी मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। अमित के दोनों मोबाइल भी गायब थे, इसलिए स्वॉट टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया। सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाकर पुलिस ने संभल जिले के एक गांव में रहने वाली महिला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से कर रहा था ब्लैकमेल 

पूछताछ में उसने बताया कि अमित के पास उसके अश्लील फोटो और वीडियो थे। इनके सहारे ब्लैकमेल कर वह तीन साल से संबंध बना रहा था। वह विरोध करती तो अमित फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह परेशान हो गई थी।

उसने अपने जेठ के दोनों बेटों को सारी बात बताई तो तीनों ने योजना तैयार कर बहाने से अमित को अपने घर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक उसे घुमाने के बहाने जंगल में ले गए। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कार से उसका शव फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर के जंगल में फेंक दिया।

Budaun News: प्रेमी संग बेटी को देख पिता का खौला खून, घसीट कर ले गया घर, कमरे में बंद कर...

अमित के दोनों मोबाइल तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ बिल्सी एके सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों में अमित की हत्या की गई थी। महिला समेत तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed