{"_id":"5749ed9e4f1c1b44076920e7","slug":"those-were-not-selling-fake-fertilizer-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
kisan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। वक्ताओं ने नकली डीएपी मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह ने विगत दिनों नगर में पकड़ी डीएपी के मामले को उठाते हुए कहा कि इतने बड़े षड्यंत्र के खुलासे के बाद भी दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। इस प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम प्रभारी की तुरंत गिरफ्तारी की जाए, वरना भाकियू आंदोलन करने पर विवश होगी। मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने बैंकों में किसानों के शोषण का मामला उठाते हुए कहा कि लोन लेने पर किसानों से रिश्वत ली जाती है, बिना पैसा लिए बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी कोई काम नहीं करते। अगर बैंक में किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ, तो भाकियू चुप नहीं बैठेगी। बैठक में कवि आदित्य तोमर ने जल संरक्षण के लिए किसानों को जाग्रत करते हुए जल की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अशोक पाल सिंह, रामशंकर शंखधार, यशपाल सिंह चौहान, भगवान सिंह, झांझन सिंह, बाबू खां, कल्लन मियां, चंद्रपाल, राजाराम, विष्णु कुमार, सुनील शास्त्री, नरेंद्र शर्मा, वीरेश कुमार, विकास सिंह मौजूद रहे।