{"_id":"65f88c6ce0a7ceb21808c914","slug":"this-time-too-the-heat-will-haunt-the-elections-not-only-the-leaders-but-the-voters-will-be-troubled-badaun-news-c-123-1-sbly1018-115393-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अबकी बार भी चुनाव में सताएगी गर्मी, नेता ही नहीं मतदाता होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अबकी बार भी चुनाव में सताएगी गर्मी, नेता ही नहीं मतदाता होंगे परेशान
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा 2019 का चुनाव भी मई के महीने में हुआ था। नेताओं से लेकर मतदाता भी गर्मी से बेहाल रहे थे। पिछला चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर छह जून तक रहा। इस बार 12 अप्रैल से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी जो चार जून तक चलेगी। पिछले चुनाव और इस बार के चुनाव के तापमान के तीन डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कोई खास बदलाव नहीं है लेकिन पिछले चुनाव से अधिक गर्मी रहेगी। चुनाव प्रचार से लेकर मतदान और मतगणना तक नेता और मतदाता गर्मी से परेशान रहेंगे।
लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए नामांकन 11 अप्रैल से शुरू हुए थे। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा था। इस बार 12 अप्रैल को नामांकन शुरू होंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 29.09 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.07 डिग्री होने का अनुमान है। इस प्रकार तीन से चार डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी रहेगी जिससे आशंका जताई जा रही है कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक गर्मी होगी। मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम का कहना है कि 2019 की अपेक्षा इस बार माह अप्रैल से लेकर जून तक तापमान अधिक रहेगा। इससे गर्मी अधिक रहेगी।