फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This time farmers are ready for a fight to the finish: Rajesh

किसान इस बार आरपार की लड़ाई के लिए तैयार : राजेश

Tue, 22 Oct 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
This time farmers are ready for a fight to the finish: Rajesh
मालवीय आवास गृह में किसानों को संबोधित करते मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना। स्रोत स्वयं
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता सोमवार को मालवीय आवास पर पहुंचे और कर्ज वसूली के विरोध में जेल जाने की जिद करने लगे। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। किसानों का कहना है कि अगर कर्ज वसूली नहीं रुकी तो इस बार किसान आरपार की लड़ाई के लिए अब तैयार है।
विज्ञापन

कई मांगों को लेकर सोमवार को किसान यूनियन के नेता जेल भरो आंदोलन के लिए मालवीय आवास पहुंचे। इस दौरान मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि तहसीलों के कर्मियों की ओर से जमीनों में हेराफेरी की जा रही है। जमीन के कागजों में किसी किसान का रकबा बढ़ा दिया गया है तो किसी का घटा। बोले, प्रक्रिया में किसानों का पैसा खर्च होता है और गलती तहसील कर्मी करते हैं। तहसील प्रशासन ऐसी कमियों को अपने स्तर से ठीक कराए। उन्होंने कहा कि कर्ज वसूली तत्काल रुके।
विज्ञापन

सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि नए राशन कार्ड पैसा लेकर बनाए जा रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने अपने गले में अंगोछा तक लपेट लिया। अधिकारियों ने पदाधिकारियों से कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री कल्लन मियां, सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, फैयाज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed