फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This is how the target of crossing 400 will be accomplished... Increase 370 votes at every booth.

Budaun News: ऐसे पूरा होगा- 400 पार का टारगेट... हर बूथ पर बढ़ाओ 370 वोट

Sat, 13 Apr 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
This is how the target of crossing 400 will be accomplished... Increase 370 votes at every booth.
उझानी (बदायूं)। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अबकी बार.. 400 पार के नारे का महत्व बढ़े ही सहज लहजे में समझा गए। उन्होंने जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि इसी को ध्यान में रखना है। बस, पिछले चुनाव के मुकाबले हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पूरा फोकस बूथ अध्यक्षों पर रहा। उन्होंने वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। फिर 2019 और अब 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र दिया। बोले- जनता पहले से तय कर ले कि नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है तो बूथ अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कुछ लोग कहा करते हैं कि इन्हें उनका वोट नहीं मिलेगा। मौर्य का इशारा सपा का वोट बैंक कहे जाने वालों की ओर था।
विज्ञापन

बोले- वह भाजपा को वोट देने को तैयार हैं। उन्हें इंतजार सिर्फ इसका है कि हमारे बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख उनके पास जाकर वोट मांग आएं। हमारे तो भगवान हैं राम जी, मुसलमानों के तो पूर्वज हैं श्रीराम। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वह हर धर्म और समुदाय के लोगों का सम्मान करती है। अगर ऐसा नहीं होता तो मध्यप्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरीखे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 हटाए जाने को पार्टी के पहले से सेट टारगेट से जोड़ दिया। बोले- बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में मेहनत नहीं करते तो धारा- 370 कैसे हट पाती। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं। इसके लिए उन्होंने बूथ अध्यक्षों से हामी भी भरवाई। बूथ अध्यक्षों ने हाथ उठाकर उन्हें विश्वास भी दिलाया कि टारगेट पूरा होगा।


यह भी बोले-
उझानी में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, राजीव कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, प्रभात राजपूत, जेके सक्सेना, शिशुपाल शाक्य, अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, हरीओम पाराशरी, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, किशनचंद्र शर्मा, सचिन अग्रवाल, डॉ. आसिफ इकबाल और सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed