फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves took away goods worth lakhs from house in Wazirganj police station area of Badaun

Budaun News: बरात से लौटा परिवार सो गया गहरी नींद, फिर कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Thu, 30 Jun 2022 08:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Jun 2022 08:01 PM IST
सार

मंगलवार को गांव रामदांडी में भानुप्रकाश के भतीजे की बरात लौटकर आई तो उनका पूरा परिवार थककर सो गया। जिसमें उनका छोटा बेटा और उसकी पत्नी घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और माल उड़ा ले गए।

विज्ञापन
Thieves took away goods worth lakhs from house in Wazirganj police station area of Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रामदांडी में चोरों ने शादी वाले घर को ही निशाना बना लिया। घर के लोग बरात से लौटकर थककर सो गए थे। रात के समय चोर किसी तरह घर में घुस आए और पांच लाख रुपये के जेवर व 12 हजार नकद चोरी करके ले गए। सुबह परिवार वाले जागे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव रामदांडी निवासी भानुप्रकाश के मुताबिक सोमवार रात उसके भतीजे की शादी थी। सोमवार को भतीजे की बरात गई थी। मंगलवार को बरात लौटकर आई तो पूरा परिवार थककर सो गया। उनका छोटा बेटा और उसकी पत्नी घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर मंगलवार रात किसी वक्त दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए। चोर बड़ी बहू रजनी के कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा हार, मंगलसूत्र, टीका, चूड़ी और 12 हजार रुपये चोरी करके ले गए। छोटी बहू रचना के कमरे से हार, टीका, नथ आदि चोरी कर ली। इसके अलावा चोर चार्जिंग पर लगा एक मोबाइल और दोनों बहुओं के पर्स ले गए।

विज्ञापन

बुधवार सुबह परिवार वाले जागे और उन्होंने जब कमरों में सामान फैला देखा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने आसपास के इलाके में खोजबीन की तो दोनों बहुओं के खाली पर्स पड़े मिले। परिवार वालों के अनुसार उन्होंने उसी समय पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस खानापूर्ति करके लौट गई। गुरुवार को भानुप्रकाश वजीरगंज थाने पहुंचा तब उसने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि घर से करीब पांच लाख की चोरी हुई है। इस संबंध में गुरुवार शाम तक मामला दर्ज नहीं हो सका।

यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इस संबंध में थाना पुलिस से बात की जाएगी। अगर तहरीर आई होगी तो एफआईआर जरूर दर्ज कराई जाएगी।
- ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed