फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves target MLA school and two shops in Budaun

UP: बदायूं में विधायक के स्कूल से नकदी और चांदी की मूर्तियां चोरी, दो दुकानों को भी चोरों ने बनाया निशाना

Wed, 10 Sep 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 03:16 PM IST
सार

बदायूं जिले में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे गांव भटपुरा में चोरों ने मंगलवार की रात तीन अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोरों ने विधायक के स्कूल, खाद-बीज की दुकान और आयुर्वेदिक दवाखाना को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Thieves target MLA school and two shops in Budaun
चोरों ने स्कूल की सेफ तोड़ी, दुकान का शटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य के स्कूल समेत तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने मंगलवार रात नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह पुलिस को चोरी की शिकायत मिली तो मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर जांच की और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोर सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित गांव भटपुरा में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के बेटे आशीष गर्ग व बिसौली ईओ रहे मुकेश चौहरी का पिनेकल इंटरनेशनल स्कूल संचालित है। मंगलवार रात चोरों ने डायरेक्टर ऑफिस की सेफ का लाकर तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी, मंदिर में रखी चांदी की गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियां चोरी कर लीं। इसके अलावा स्कूल में फर्नीचर और शीशों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


दो दुकानों को बनाया निशाना 
इसके बाद चोरों ने रुद्रांश खाद-बीज भंडार को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से 17500 रुपये नकद व बीज-दवाइयां चुरा ले गए। इसके बाद अनमोल चौधरी के आयुर्वेदिक दवाखाने का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 12000 रुपये की नकदी व दवाइयां चोरी कर चोर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नाम बदलकर महिला से दोस्ती... कार में किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

बुधवार सुबह स्कूल में स्टाफ पहुंचा तो चोरी होने की जानकारी विधायक आशुतोष मौर्य समेत अन्य लोगों को दी। एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आईं। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और घटना स्थल का मौका मुआयना की जल्द ही घटनाओं के खुलासे का आश्वासन दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed