फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two accused during encounter n Budaun

UP: नाम बदलकर महिला से दोस्ती... कार में किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Wed, 10 Sep 2025 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

बदायूं जनपद की रहने वाली महिला ने बरेली के आंवला थाने में दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों को मंगलवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Police arrested two accused during encounter n Budaun
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के मामले में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी शानू अहमद के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसका साथी आरिफ दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि बदायूं निवासी महिला ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आंवला के मनौना गांव निवासी शानू अहमद ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती थी। उसने अपना नाम सनी बताया। आरोपी ने झूठ बोलकर अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


कार में महिला से किया था दुष्कर्म 
पीड़ित महिला ने बताया कि वह मंगलवार को मनौना धाम घूमने आई थी। यहां शानू कार लेकर उससे मिलने आया। कार में उसका दोस्त आरिफ भी था। यह भी मनौना का रहने वाला है। शानू उसे कार में बैठाकर बिसौली मार्ग पर ले गया। महिला का आरोप है कि शानू ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Nepal Protest: गौरीफंटा बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, भारतीय सीमा सील, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसके बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ आंवला एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। 

भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी 
सीओ आंवला ने बताया कि थाना आंवला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी कार लेकर रेवती मोड़ के पास हैं। दोनों भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस मंगलवार देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेवती मोड़ के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही शानू व आरिफ ने फायर कर भागने का प्रयास किया। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में शानू के दोनों पैरों व आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed