फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves target children's meals; school burgled for the third time.

Budaun News: चोरों के निशाने पर नौनिहालों का निवाला, स्कूल में तीसरी बार चोरी

Tue, 07 Jul 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves target children's meals; school burgled for the third time.
स्कूल में चोरी के घटना के बारे में जानकारी देते ​शिक्षक। संवाद
उघैती। ग्राम छिबऊकलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तीसरी बार तोड़ दिया गया। चोर रसोई से मध्यान्ह भोजन बनाने वाला बड़ा भगौना और करीब चार क्विंटल राशन समेट ले गए।
विज्ञापन

इस विद्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे जब प्रधानाध्यापक गौरव वार्ष्णेय विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर राशन और बड़ा भगोना गायब था। सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के मुताबिक इस साल छह मार्च को स्कूल में पहली चोरी हुई थी। इसकी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया। मई में चोरों ने फिर चोरी की। सूचना हल्का दरोगा को फोन पर दी थी, लेकिन चोरी के मामलों में पुलिस ने कुछ नहीं किया। नतीजा यह रहा कि चोरों ने अब तीसरी बार चोरी की। चोरी के मामले में ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह और प्रधानाध्यापक ने उघैती थानाध्यक्ष को संयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed