{"_id":"68f5fe6c78159535f801295b","slug":"thieves-steal-cash-and-jewellery-from-sp-leaders-house-in-budaun-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सपा के घर से नकदी समेत 50 लाख की चोरी, गहरी नींद में सोता रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सपा के घर से नकदी समेत 50 लाख की चोरी, गहरी नींद में सोता रहा परिवार
Mon, 20 Oct 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:48 PM IST
सार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सपा नेता के घर से 50 लाख की चोरी हो गई। खिड़की काटकर घर में घुस चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
खिड़की काटकर घर में घुसे थे चोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान से लाखों की चोरी कर ली। रविवार रात किसी समय चोर खिड़की काटकर घर में घुस गए और नकदी-जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पांच लाख की नकदी समेत 50 लाख की चोरी होना बताया है।
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बगुली नगर निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव मोद प्रकाश पाल ने बताया कि वह रविवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए। एक कमरे में रखी तिजोरी से पांच लाख की नकदी व चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित सपा नेता के मुताबिक चोरों ने तिजोरी काटकर वारदात को अंजाम दिया। वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इसलिए उन्हें इसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष बिनावर राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
