{"_id":"5d1b5e768ebc3e3cb16c7568","slug":"thieve-in-kunwar-gaon-badaun-news-bly3670571197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे परिजन, चोरों ने लाखों का माल खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रहे परिजन, चोरों ने लाखों का माल खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम गरुइया में सोमवार रात चोर एक घर से लाखों का माल चुराकर ले गए, जबकि परिवारवाले उसी मकान में सो रहे थे। सुबह उठे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार रात गरुइया निवासी संजीव कुमार अपने घर के आंगन में सो रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे घर की छत पर सो ए थे। मध्य रात्रि के समय कुछ चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। इसके बाद चोरों ने कमरे के गेट पर लगा ताला तोड़ लिया और फिर कमरे में रखे संदूक उठाकर ले गए। उन संदूकों में सोने की चेन, झुमकी, पायल, चार किलो चांदी, बिछुआ, कुंडल आदि जेवर रखे थे। एक दिन पहले ही वह एक लाख रुपये मेंथा का तेल बेचकर लाए थे। वह भी संदूक में रखे थे। चोर सारा सामान चुराकर ले गए। संजीव मंगलवार सुबह उठे तो अपने घर में सारा सामान तितर-बितर पड़ा देखा। उसके बाद आसपास चेक किया। वजीरगंज निवासी कमल सिंह के खेत में उनके खाली संदूक पड़े मिले। चोर संदूक खंगालकर खेत में डाल गए थे। इस संबंध में संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शाम तक इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।