{"_id":"6536c1593df13c746001a014","slug":"thief-thief-thief-thief-in-kotal-nagla-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6665-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोतल नगला में दिखा तेंदुआ, दिनभर चली तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोतल नगला में दिखा तेंदुआ, दिनभर चली तलाश
Tue, 24 Oct 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहसवान के कोतल नगला में तेंदुआ की खोजबीन करती वन विभाग की टीम और ग्रामीण। संवाद
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतल नगला में किसानों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि रविवार को कुछ किसान अपने खेतों की ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ देखा गया लेकिन डर की वजह से किसान खेतों से भाग आए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सोमवार देर शाम तक तेंदुए को तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला।
ग्राम कोतल नगला निवासी ऋषिकेश का कहना है कि वह रविवार रात अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गए थे। खेत पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। वह इतना डर गए कि वह अपना ट्रैक्टर मोड़कर गांव चले आए। उनके अलावा गांव के कुछ और लोगों ने भी तेंदुआ देखने का दावा किया। उनका कहना है कि ऋषिकेश के खेत पर पहुंचने से पहले उन्होंने भी तेंदुआ देखा था। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर आ गए थे। एक किसान तो खेत में अपना ट्रैक्टर तक छोड़ आया। बाद में उन्होंने पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी, जिससे वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंच गई और तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी।
सोमवार सुबह से लेकर देर शाम तक वन विभाग की टीम इलाके में कांबिंग करती रही लेकिन तेंदुआ दोबारा नहीं दिखा। ग्रामीणों का कहना है कि शायद तेंदुआ आसपास के जंगलों में चला गया है। इससे कांबिंग के दौरान तेंदुआ दोबारा नहीं दिखा लेकिन वन विभाग की टीम का मानना है कि क्षेत्र में किसानों ने जंगली बिल्ली देखी है।
विज्ञापन
डिप्टी रेंजर विजय सिंह ने बताया कि रविवार रात किसानों ने सूचना दी थी कि खेतों में एक तेंदुआ देखा गया है। इससे टीम मौके पर पहुंच गई और कांबिंग शुरू कर दी। अभी भी टीम गांव में मौजूद है लेकिन कहीं भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है। लग रहा है कि उन्होंने जंगली बिल्ली देखी होगी।