फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   "They've been beating me for three days," the daughter said over the phone just 10 minutes later, news of her death arrived.

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- तीन दिन से पीट रहे हैं, 10 मिनट बाद ही मिल गई मौत की सूचना

Tue, 21 Apr 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
"They've been beating me for three days," the daughter said over the phone just 10 minutes later, news of her death arrived.
बसंती। फाइल फोटो
अलापुर/बदायूं। पिता के पास विवाहिता बेटी का फोन आया कि ससुराल वाले तीन दिन से उसे पीट रहे हैं। पिता बोले- चिंता न करो, अभी आ रहे हैं। वह बेटी के पास जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि 10 मिनट बाद ही फोन आ गया कि उनकी बेटी नहीं रही। मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे तो बेटी की लाश आंगन में पड़ी थी। ससुराल वाले घर छोड़कर भाग चुके थे। मायके वालों ने ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिला में थाना अमृतपुर के गांव करनपुर दत्त निवासी रामौतार ने बताया कि उन्होंने बेटी बसंती (20 साल) का विवाह अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गभियाई नगला निवासी नेकराम के बेटे लीलाधर से पांच मई 2025 को किया था। रविवार की शाम करीब चार बजे उनके पास सूचना आई कि उनकी बेटी मर गई है। इससे मात्र 10 मिनट पहले ही उनकी बेटी बसंती से बात हुई थी। रोते हुए उसने कहा था कि ससुराल वाले उसके साथ तीन दिन से लगातार मार पीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने उसे वहां पहुंचने का आश्वासन दिया था। कुछ ही देर में आई उसकी मौत की सूचना ने उन्हें हिलाकर रख दिया। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि संदिग्ध हालत में उसका शव घर के आंगन में पड़ा था। मृतका बसंती के परिवार वाले ही पोस्टमॉर्टम हाउस शव लेकर पहुंचे। मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed