फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They resolved to follow the path shown by Mahamana.

Budaun News: महामना के दिखाए मार्ग के अनुसरण का लिया संकल्प

Fri, 26 Dec 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
They resolved to follow the path shown by Mahamana.
मालवीय जयंती कार्यक्रम में समाज के लिए संबो​धित करते ब्राह्मण नेता। संवाद
बदायूं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हवन-पूजन किया गया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि जातिगत आरक्षण समाज के साथ छलावा है। समाज की उन्नति के लिए सभी को संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय ने मालवीय जी के जीवन का अनुसरण करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

महामंत्री अजय मिश्रा व प्रदेश मंत्री राहुल चौबे ने कहा कि मालवीय जी पत्रकारिता, वकालत, समाजसुधार, मातृभाषा की उन्नति तथा देश सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस युग के आदर्श पुरुष थे। शिक्षक नेता संजीव शर्मा ने कहा कि नवयुवकों के चरित्र निर्माण एवं भारतीय संस्कृति की जीवंतता को बनाए रखने के लिए मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना की।समाजसेवी राम बहादुर पांडे ने छात्रों को चरित्रवान बनने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य रंजीत शास्त्री ने मुख्य यजमान राहुल चौबे-मधु बाला चतुर्वेदी एवं अन्य विप्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। भगवान परशुराम इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, आचार्य मुमुक्षु, कृष्ण शास्त्री, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज शर्मा ने किया।

मालवीय जयंती पर 21 समाजसेवी और 31 मेधावी किए सम्मानित
बदायूं। मालवीय जयंती पर ब्राह्मण समाज ने शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा, कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पांडे, कवि षट्वदन शंखधार, पत्रकार शरद शंखधार, किशन चंद शर्मा, गोपी वल्लभ शर्मा, युवा व्यवसायी दिव्यांश दुबे, वरिष्ठ लेखाकार दिनेश चंद्र शर्मा, स्वर्ण पदक विजेता राधिका शर्मा, समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा समेत 21 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संवाद


मालवीय व भगवान परशुराम की प्रतिमा को दुग्ध स्नान कराया
बदायूं। मालवीय अध्यापक आवास परिसर में समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय (लालन पांडेय), महामंत्री अजय मिश्रा एवं वरिष्ठ समाजसेवी राम बहादुर पांडे व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, अश्विनी भारद्वाज ने संयुक्त रूप से महामना की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर माल्यार्पण किया। भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया। संवाद

मालवीय जयंती कार्यक्रम में समाज के लिए संबोधित करते ब्राह्मण नेता। संवाद

मालवीय जयंती कार्यक्रम में समाज के लिए संबोधित करते ब्राह्मण नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed