फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They assured the traders that their problems would be resolved.

Budaun News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Mon, 26 Jan 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
They assured the traders that their problems would be resolved.
नवनियुक्त राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता का व्यापारियों ने स्वागत किय
बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री, नवनियुक्त राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता का व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनका उत्पीड़न किसी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनियुक्त सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह जनपद के सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हैं कि अपनी समस्याएं लिखित रूप में जिला अध्यक्ष केबी गुप्ता के माध्यम से उन्हें भेजें। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि सभी समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक और समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों का उत्पीड़न करना किसी के लिए भी आसान नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र गुप्ता का राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नामांकन हम सभी व्यापारियों के लिए गौरव की बात है। वे लंबे समय से व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उनके बोर्ड में नामित होने से व्यापारियों की समस्याएं राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी को बोर्ड में नामित कर यह साबित कर दिया है कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत, वरिष्ठ व्यापारी नेता संदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed