फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They are demanding compensation of 50 lakh rupees and a magisterial inquiry.

Budaun News: 50-50 लाख मुआवजे और मजिस्ट्रियल जांच की मांग

Thu, 15 Jan 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
They are demanding compensation of 50 lakh rupees and a magisterial inquiry.
ग्राम पसेई निवासी मृतक विवेक यादव के परिजनों से मिलते पूर्व मंत्री आबिद रजा। स्रोत- स्वयं
बदायूं। उझानी क्षेत्र के कूड़ा नरसिंहपुर गांव स्थित बंद पड़ी मेंथा ऑयल फैक्टरी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मिलने बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ग्राम पसेई पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी पूरी संवेदना है। इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष पुलिस जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पान सिंह यादव, ग्राम पसेई के प्रधान सौरभ यादव, ग्राम मुजाहिदपुर के प्रधान सुनील यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव सहित ग्रामीण व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed