फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tight security arrangements in Kakoda Mela Budaun

Budaun News: ककोड़ा मेले में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चार जिलों की पुलिस संभालेगी कमान

Sat, 18 Nov 2023 04:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

ककोड़ा मेला में चार जिलों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी। पहली बार अलग से सीओ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मेले में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल भी बनाया गया है। 

विज्ञापन
tight security arrangements in Kakoda Mela Budaun
मेला ककोड़ा में कोतवाली का लगाया गया तंबू। संवाद

विस्तार

बदायूं के कादरचौक में गंगा किनारे लगने वाले ककोड़ा मेले में सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। मेला कोतवाली का तंबू लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर से 50 दरोगा, 50 हेडकांस्टेबल, 250 सिपाही, 50 महिला कांस्टेबल आएंगी। एक प्लाटून फ्लड पीएसी, फायर ब्रिगेड और दो क्रेनें भी मंगाई गई हैं। मेले में घुड़सवार पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। 20 नवंबर से फोर्स की आमद शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


ककोड़ा मेला में पहली बार अलग से सीओ तैनात किए गए हैं। पहले उझानी सीओ ही मेला ककोड़ा का अतिरिक्त प्रभार संभालते थे, लेकिन इस बार केके तिवारी को मेले का सर्किल ऑफिसर बनाया गया है। मेला कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश सिंह बनाए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी बरेली रेंज से पुलिस बल मांगा गया है। 
विज्ञापन


बरेली-पीलीभीत से पुलिस फोर्स आएगा 
बरेली जिले से 20 दरोगा, 20 हेड कांस्टेबल, 100 सिपाही, 20 महिला सिपाही, चार घुड़सवार पुलिकर्मी, दो यातायात पुलिस कर्मी, एक फायर टेंडर और एक क्रेन मांगी गई है। पीलीभीत जिले से 15 एसआई, 15 हेड कांस्टेबल, 75 सिपाही, 20 महिला सिपाही, दो यातायात पुलिस कर्मी, एक फायर टेंडर और एक क्रेन मांगी गई है। शाहजहांपुर जिले से 15 एसआई, 15 हेड कांस्टेबल, 75 सिपाही और 10 महिला सिपाही तैनात की जाएंगी। इसके अलावा बदायूं जिले के सभी थानों से पुलिस लगाई जाएगी। 20 नवंबर तक सभी पुलिस कर्मियों की आमद हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि ककोड़ा मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले से भी पुलिस बल बुलाया गया है। खुराफातियों और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी।    

मेले में बनाया गया 10 बेड का अस्थायी अस्पताल
ककोड़ा मेले में बदायूं समेत आसपास जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की तैयारी की जा रही है। मेला गेट के पास ही 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 10 पुरुष और चार महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा चार स्टाफ नर्स, चार फार्मासिस्ट, चार वार्डबॉय, पांच सफाई कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। अस्पताल में दवाओं का इंतजाम कर दिया गया है। 

रिजर्व में रहेंगे छह डॉक्टर 
मेला ककोड़ा में छह डॉक्टरों को रिजर्व में रख गया है। इन्हें किसी डॉक्टर के आकस्मिक अवकाश या आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर लगाया जाएगा। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मेला ककोड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मेले में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed