फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be relief from broken streets, mud and waterlogging

Budaun News: टूटी गलियों, कीचड़ और जलभराव से मिलेगी निजात

Mon, 15 Sep 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from broken streets, mud and waterlogging
कबूलपुरा से रवन्ने को जाने वाली सड़क। संवाद

विज्ञापन
बदायूं। शहरवासियों को टूटी गलियों, कीचड़ और जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों में अब फिर से तेजी आने जा रही है। नगर पालिका छह अलग-अलग स्थानों पर नाले और सीसी रोड का निर्माण करा रही है। इसके लिए करीब 95 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया गया था। शुरुआत में लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उनकी परेशानी दूर हो जाएगी लेकिन धनराशि की कमी के चलते काम बीच में ही रुक गया। अधूरे निर्माण से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बरसात के दिनों में गलियां दलदल में बदल गईं और गंदा पानी भरने से आवाजाही मुश्किल हो गई। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारी लगातार शासन से अतिरिक्त बजट की मांग कर रहे थे। अब जाकर शासन स्तर से 46 लाख रुपये की धनराशि जारी हुई है। जैसे ही बजट जारी हुआ, विभाग ने निर्माण कार्यों को फिर से तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
यहां पर बनेगी गली, नालियां
-मोहल्ला कबूलपुरा में प्रेमपाल के मकान से वाल्मीकि चौराहे तक सीसी, नाली निर्माण
-मोहल्ला कबूलपुरा वाल्मीकि चौराहे से रवन्ने तक सीसी, नाली निर्माण
-मोहल्ला नहर खां सराय नई बस्ती में मोहनलाल स्कूल होते हुए पीपल महाराज के थाने तक सीसी व नाली निर्माण
-मोहल्ला नेकपुर नंबर-3 में मदनपाल के घर से संजय के मकान तक सीसी व नाली निर्माण
-मोहल्ला नेकपुर नंबर-3 में आशू के घर से श्रीपाल मास्टर के घर तक सीसी व नाली निर्माण
-मोहल्ला नेकपुर नंबर-7 में चंद्रभान की चक्की से राकेश के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण
--------

-शासन की ओर धनराशि आवंटित होने के बाद में अब काम में तेजी आएगी। अधूरे काम जल्द पूरे कराए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न होने दी जाए।
-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed