फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be no traffic jam during festivals, no entry will be implemented in the city.

Budaun News: त्योहारों पर नहीं लगेगा जाम, शहर में नो एंट्री लागू

Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
There will be no traffic jam during festivals, no entry will be implemented in the city.
लावेला चौक पर लगा बैरियर। संवाद
बदायूं। करवाचौथ से लेकर भैया दूज तक पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना लागू की है। त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम न लगे इसके लिए 8 से 25 अक्तूबर तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर चारपहिया वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है, जिससे कि खरीदारी करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन कम दिखा नो एंट्री का असर

नो एंट्री के पहले दिन बुधवार को बाजार में पुलिसकर्मी न के बराबर दिखाई दिए। केवल छह सड़का पर ही होमगार्ड वाहनों को रोकते दिखाई दिए। मुख्य बाजार में पुलिस व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कत हुई। बाजार में भीड़ के चलते जाम की हालत रही। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस लागू की गई यातायात व्यवस्था पर सख्ती से काम नहीं कर रही है, यही वजह है कि नो एंट्री में वाहन घुस आते हैं। उद्योग व्यापार मंडल के नगर मंत्री रवि चौहान का कहना है कि त्योहार पर हर साल पुलिस योजना तो तैयार करती है लेकिन उसका पालन नहीं हो पाता है। त्योहार पर बाजार से अतिक्रमण हटाने को भी अभियान चले जिससे दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को साफ किया जा सके। सबसे अधिक जाम इस अतिक्रमण से ही लगता है।

--------------------------------

ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

घंटाघर से खैराती चौक तक, छह सड़का से खैराती चौक तक, गोपी चौक से नेहरू चौक तक, टिकटगंज से हलवाई चौक तक, मढई चौक से हलवाई चौक तक, मथुरिया चौक से गोपी चौक तक, जोगीपुरा तिराहा से छह सड़का तक, लावेला चौक से छह सड़का तक, शिव मंदिर गांधी ग्राउंड से छह सड़का तक, सुभाष चौक से छह सड़का तक।


--------------------------

शहरवासियों की सुविधा के लिए बनी व्यवस्था

पुलिस विभाग ने कहा है कि यह व्यवस्था शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति से बचने और पैदल चलने वालों को रास्ता देने के लिए यह प्रतिबंध आवश्यक हैं।

--------------------------------------

सहयोग करें नागरिक : पुलिस

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित मार्गों पर निर्धारित समयावधि के दौरान वाहन लेकर न जाएं। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

------------------------

इन नंबरों पर करें संपर्क

पुलिस अधीक्षक नगर – 9454401022

क्षेत्राधिकारी यातायात – 9454401317

जिला नियंत्रण कक्ष – 9454402956

----------------

कोट,

नो एंट्री प्लान तैयार कर बुधवार की सुबह से शहर में लागू कर दिया गया है। इस दौरान अगर ड्यूटी समय में कोई कर्मचारी लापरवाही करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहार की खरीदारी को आने वाले लोगों काे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

विजयेंद्र कुमार द्विवेदी, एसपी सिटी

लावेला चौक पर लगा बैरियर। संवाद

लावेला चौक पर लगा बैरियर। संवाद

लावेला चौक पर लगा बैरियर। संवाद

लावेला चौक पर लगा बैरियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed