फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be no respite from heat and heat for four more days, temperature will reach 48

Budaun News: गर्मी और लू से चार दिन और नहीं मिलेगी राहत, 48 तक पहुंचेगा तापमान

Sun, 26 May 2024 04:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
There will be no respite from heat and heat for four more days, temperature will reach 48
गर्मी से बचाव को छाता लगाकर जाती स्पोर्ट की ​खिलाड़ी युवतियां। संवाद
बदायूं। गर्मी से अगले चार दिन तक राहत नहीं मिलेगी। तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जिले में पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, अब तापमान 45.4 डिग्री पर जा पहुंचा है, जबकि न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। गर्मी की तपिश के लू चलने से लोग बेहाल रहे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में सूनापन छाया रहा। उधर, विद्युत की कटौती होने से भी लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को भी 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार का 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। शनिवार को बढ़कर 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही लू चलने लगी थी। लगभग 25 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से दोपहर में बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। आलम यह रहा है कि जो लोग मजबूरी में निकले भी, उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो जैसे आग के गोले से टकरा रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सात बजे तक यही आलम रहा। गर्म हवाएं प्रभावी होने की वजह से छह बजे के बाद ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा। मौसम वैज्ञानिक डॉ.आलोक सागर गौतम ने बताया कि अभी चार दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है।

गर्मी से बचाव को छाता लगाकर जाती स्पोर्ट की खिलाड़ी युवतियां। संवाद

गर्मी से बचाव को छाता लगाकर जाती स्पोर्ट की खिलाड़ी युवतियां। संवाद

गर्मी से बचाव को छाता लगाकर जाती स्पोर्ट की खिलाड़ी युवतियां। संवाद

गर्मी से बचाव को छाता लगाकर जाती स्पोर्ट की खिलाड़ी युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed