फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be a title clash between SRMS and Contractor XI

Budaun News: एसआरएमएस और ठेकेदार इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Fri, 28 Feb 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
There will be a title clash between SRMS and Contractor XI
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में चल रही श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सीजन में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला एक मार्च को एसआरएमएस और ठेकेदार इलेवन के बीच होगा।
विज्ञापन

पहला मुकाबला ठेकेदार इलेवन और आईके कलेक्शन बरेली के बीच हुआ। इसमें ठेकेदार इलेवन के कप्तान एके पाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 18 ओवरों में 163 रन बनाए। इसमें लक्ष्य मलिक ने 39 रन, शुभम ने 20 रन बनाए। आईके कलेक्शन के शिव राठी ने चार और सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके कलेक्शन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दो ओवरों में ही टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद 17.5 ओवरों में पूरी टीम 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर ठेकेदार इलेवन ने 42 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। ठेकेदार इलेवन के लिए तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज विशाल सिंह चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और आईके कलेक्शन एसजी कैंट के बीच खेला गया। इसमें एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अनंत भटनागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। एसआरएमएस के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसमें हर्ष राणा ने 34 रन, अभिषेक शर्मा ने 54 रन बनाए। आईके कलेक्शन एसजी कैंट बरेली के गेंदबाज सत्यम ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में आईके कलेक्शन एसजी कैंट की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 172 रन ही बना सकी। इसमें एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने 30 रनों से मैच जीता और फाइनल में अपनी जगह बनाई। आईके कलेक्शन एसजी कैंट के लिए अनिवेश चौधरी ने 36 रन, दिव्यांश राजपूत ने 52 रनों का योगदान दिया। एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के लिए 21 गेंदों पर तीन छक्के और सात चौकों की मदद से आक्रामक 54 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ दो विकेट लेने वाले अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed