{"_id":"68910e46def5fb533a09c2c4","slug":"there-were-power-failures-from-the-city-to-the-countryside-causing-sleepless-nights-badaun-news-c-123-1-bdn1010-144502-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर से लेकर देहात तक हुए बिजली के फाल्ट, रात की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर से लेकर देहात तक हुए बिजली के फाल्ट, रात की नींद उड़ी
विज्ञापन
बदायूं। देर रात हुई भारी बारिश के कारण बिजली की लाइनों में शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में एक के बाद एक फाल्ट हुए। रात दो बजे से शहर के गद्दी चौक, पनबड़िया, लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, शिवपुरम, घंटाघर, छह सड़का, जोगीपुरा सहित पूरे शहर में बिजली चली गई। जिन घरों में इन्वर्टर था, वह तो रात में सो लिए, लेकिन जिनके यहां यह व्यवस्था नहीं थी। वह पूरी रात सिर्फ करवट बदलते रहें, लेकिन नींद नहीं आई। सुबह जब लाइट आई भी तो वोल्टेज कम और ज्यादा हो रहा था। इससे शहर के दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यही हाल देहात क्षेत्र का भी रहा।
ककराला में पानी में डूबा ट्रांसफार्मर
ककराला। मोहल्ला होली चौक में जलभराव के कारण ट्रांसफार्मर पानी में डूब गया। जिससे कस्बे की बिजली ठप हो गई। पानी का निकास नहीं होने के कारण बिजली निगम ने 12:30 बजे इस मोहल्ले की बिजली काटकर बाकी एरिया में बिजली चालू की। संवाद
इस्लामनगर। बारिश शुरू होते ही क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बाद में बिजली आई लेकिन ट्रिपिंग के कारण बिजली का लाभ लोगों को नहीं मिल सका। संवाद
म्याऊं उपकेद्र के सभी फीडर ब्रेक डाउन में
म्याऊं। विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। जिससे कस्बा सहित आसपास के करीब 48 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय कस्बे में रात करीब 10 बजे से ही अंधेरा पसर गया। जो देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बरसात के चलते जगह-जगह लाइनों में फॉल्ट आ गए हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत लाइनों में फॉल्ट हो गए हैं। निगम की टीमें फॉल्ट की मरम्मत में लगी हुई हैं और शीघ्र ही आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
पेड़ों के बीच लाइन में फाल्ट, कई गांव प्रभावित
सैदपुर। बरसात के कारण रात तीन बजे से विद्युत उप केंद्र से संचालित डेढ़ दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। जेई रामस्वरूप ने बताया बारिश के चलते 33 केवीए की लाइन पेड़ों से टकराने के वजह से फॉल्ट हो गया है। बारिश रुकने के बाद फाल्ट को ठीक कर शीघ्र आपूर्ति सुचारु की जाएगी। संवाद
-- --
बिजली उपकेंद्र में भरा पानी, छह घंटे सप्लाई ठप
उझानी। सोमवार तड़के तक हुई झमाझम बारिश से बिजली उपकेंद्र परिसर में ट्रांसफॉर्मरों के आसपास दो-तीन फिट तक पानी भर गया। करंट फैलने की आशंका के चलते कस्बे समेत इलाके के पांचों फीडर की सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह में सात बजे तक बिजली कर्मियों ने नालियों के रास्ते पानी निकल जाने का इंतजार किया। इसके बाद पंपसेट से पानी निकलवाया गया। छह घंटे तक पूरे कस्बे और इलाके के करीब तीन दर्जन गांवों की सप्लाई प्रभावित हुई। संवाद