Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was power outage throughout the night, 20 thousand people affected

Budaun News: रातभर रही बिजली की आवाजाही, 20 हजार लोग प्रभावित

Sun, 08 Jun 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There was power outage throughout the night, 20 thousand people affected
किसान कुंवरपाल
बदायूं। भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शनिवार रात बार-बार हुई बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई। रात में लोग पनबड़िया उपकेंद्र भी पहुंचे। इसी तरह शिवपुरम इलाके में रविवार दोपहर चार घंटे तक बिजली बाधित रही। इन सब वजहों से करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

शिवपुरम निवासी प्रदीप शर्मा व राजकुमार ने बताया कि रविवार सुबह चार घंटे की बिजली कटौती से हाल बेहाल हो गया। उपभोक्ता मुनीश व मोहन ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मरों की जब तक क्षमता नहीं बढ़ाई जाएगी, सुचारु बिजली आपूर्ति की उम्मीद नहीं की जा सकती। रविवार को शहर के लोटनपुरा, सराफा बाजार, लावेला चौक, जोगीपुरा सहित कई मोहल्लों में बिजली का संकट रहा। एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि पनबड़िया उपकेंद्र और शिवपुरम इलाके के ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट आया था। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रांसफाॅर्मर ठीक हो गए हैं। बिजली चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

--
77 गांवों की 12 घंटे ठप रही बिजली
कादरचौक। उपकेंद्र कादरचौक की 33केवीए की लाइन शनिवार रात 10 बजे खराब होने से 77 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जो रविवार सुबह 10 बजे सुचारु हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिपरौल गांव में एक महीने बाद लगा ट्रांसफाॅर्मर फिर फुंका
कछला। क्षेत्र के गांव पिपरौल में एक महीने बाद लगा ट्रांसफाॅर्मर दूसरे दिन ही फुंक गया। ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान तभी संभव है, जब ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण मनोज ने बताया कि निगम केवल खानापूरी कर रहा है, समस्या का समाधान नहीं कर रहा। संवाद
--
दहगवां में भी बिजली का संकट
दहगवां। गर्मियों के शुरुआती दौर से ही दहगवां क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के तीन गांवों में 18 दिन बाद भी ट्यूबवेल की लाइन ठीक नहीं की गई है। ग्रामीणों को बमुश्किल चार-पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे मक्का, रतालू और मेंथा की फसलें सूख रही हैं।

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सोनबूढ़ी, ठेल और मालपुर में 21 मई को आई आंधी में बिजली के कुछ खंभे गिर गए थे, जिन्हें 18 दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। संवाद
--

रतालू, मक्का व मेंथा की फसलें की हैं, जो पानी के अभाव में सूख रही हैं। यही हाल रहा तो किसानों को काफी नुकसान होगा।
-कुंवरपाल, गांव ठेल
--
बिजली न आने के कारण सभी इलेक्ट्रानिक सामान शोपीस बने हुए हैं। मोबाइल फोन भी दूसरे गांव जाकर चार्ज कराने पड़ रहे हैं।
- धर्मेंद्रस गांव ठेल

किसान कुंवरपाल

किसान कुंवरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed