फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a scuffle with the secretary in the open meeting held for allocation of ration quota.

Budaun News: राशन कोटा आवंटन के लिए हुई खुली बैठक में सचिव से नोकझोंक

Wed, 14 Oct 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the secretary in the open meeting held for allocation of ration quota.
कलेक्ट्रेट में ​शिकायती पत्र लेकर पहुंचे अब्दुल्लागंज के ग्रामीण। स्रोत सूचना
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में राशन कोटा आवंटन को लेकर हुई खुली बैठक में हंगामा हो गया। स्वयं सहायता समूह के लिए आरक्षित राशन की दुकान के दावेदार तीन समूहों में से एक के सदस्यों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई पर सवाल उठा दिए। इसको लेकर उनकी सचिव से नोकझोंक हो गई। एडीओ समेत सचिव कार्रवाई पूरी हो जाने का दावा करते हुए बैठक से चले गए।
विज्ञापन

कोटा आवंटन की कार्रवाई एडीओ की देखरेख में मंगलवार दोपहर में शुरू हुई। स्वयं सहायता समूह के अधिकृत राशन की दुकान के लिए तीन दावेदार सामने आए। सचिव शिखर गौड़ ने कार्रवाई शुरू की। दस्तावेजों को देखने के बाद रूबी पत्नी रजनीश के स्वयं सहायता समूह के नाम प्रस्ताव होने की घोषणा एडीओ ने की। उसी दौरान एक दावेदार समूह और उसके समर्थकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा और नोकझोंक के बाद एडीओ समेत सचिव कार्रवाई पूरी हो जाने का दावा करते हुए बैठक से चले गए। बैठक में मौजूद प्रशासक रामप्रकाश का कहना है कि राशन कोटा का आवंटन नियमानुसार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन आवंटन का प्रस्ताव हो गया है। एडीओ और सचिव की ओर से उन्हें अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। - सर्वज्ञ अग्रवाल, बीडीओ


प्रस्ताव में हेराफेरी व सचिव पर एक लाख रुपये लेने का लगाया आरोप
बदायूं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अथइया निवासी रीना पत्नी जयंती ने मंगलवार अपराह्न में जिला मुख्यालय पर एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह से अब्दुल्लागंज में राशन की दुकान के आवंटन में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। अथैया गांव निवासी रीना पत्नी जयंती ने शिकायती पत्र में बताया कि वह ग्राम अब्दुल्लागंज टप्पा बनखेड़ा, ब्लाक उझानी की स्वयं सहायता समूह की महिला है।

उन्होंने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए आवेदन किया था। सोमवार को दुकान के प्रस्ताव की मीटिंग रखी गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ उझानी व सचिव शिखर गौड़ कर रहे थे। आरोप है कि मीटिंग में रीना को सबसे ज्यादा वोट मिले और काफी भीड़ भी थी। बावजूद इसके अधिकारियों ने प्रस्ताव के सारे कागजात, समूह के कागजात व रजिस्टर अपने पास रख लिए और एक पक्षीय प्रस्ताव रजनीश की पत्नी शेरावती के नाम एक लाख रुपये लेकर कर दिया। पीड़िता ने कहा कि उक्त प्रस्ताव की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस तरह एकतरफा प्रस्ताव करके जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है। रीना का कहना है कि प्रस्ताव की वीडियोग्राफी उसके पास मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed