फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a noise of leopard, remains of dead peacock found in the field

Budaun News: तेंदुआ होने का शोर, खेत में मिले मृत मोर के अवशेष

Sat, 10 Aug 2024 04:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
There was a noise of leopard, remains of dead peacock found in the field
उझानी के अल्लापुर चमारी गांव के जंगल में तेंदुआ की दस्तक की जानकारी देते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामी
उझानी। अल्लापुर चमारी गांव के जंगल में तेंदुआ की दस्तक का शोर मच गया। कुछ लोग खेतों में पहुंचे तो उन्हें मक्का की फसल में मृत के मोर के अवशेष पड़े दिखे। खेत मालिक ने बताया कि उन्होंने तेंदुए की शक्ल जैसा जानवर भागते देखा था। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोर के अवशेष बरामद कर लिए, लेकिन तेंदुए की दस्तक के सबूत मिलने से इंकार किया।
विज्ञापन

गांव अल्लापुर के मजरा चमारी निवासी श्याम सिंह के मुताबिक- वह सुबह करीब आठ बजे खेत में मक्का की फसल देखने के लिए पहुंचे तो उन्हें तेंदुआ जैसा जानवर नजर आया। जानवर खेत में मौजूद मोर पर हमला कर चुका था। खेत मालिक के जरिये लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वह भी खेत की ओर दौड़ आए। उन्हें जानवर तो नहीं दिखा, लेकिन मृत के मोर के अवशेष पड़े दिखे। खेत मालिक ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि फसल में एक दिन पहले भी एक और मोर के अवशेष के पंख पड़े दिखे थे।
विज्ञापन

तेंदुए की दस्तक के शोर के बीच भारतीय किसान यूनियन सत्यवीर सिंह चमारी भी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत है। वन कर्मी जितेंद्र कुमार ने मृत मोर के अवशेष बरामद कर लिए। अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रेंजर आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि तेंदुए को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पैरों के निशान तो नजर आ रहे हैं, लेकिन वह स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल, दो वन कर्मियों को गश्त पर लगा दिया गया है। अगर तेंदुआ होगा तो इलाके में कहीं नजर जरूर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल बुटला के जंगल में मिला था मृत तेंदुआ
इलाके के ही गांव बुटला दौलत के जंगल में पिछले साल एक बगीचे में मृत जानवर मिला था। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया तो उसे जंगली बिल्ली बताकर तेंदुआ का शव होने से इंकार कर दिया था। डीएफओ के आदेश पर जानवर के शव का आईवीआरआई बरेली में पोस्टमार्टम कराया तो वह तेंदुआ बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट करीब तीन महीना बाद सामने आई थी। बताते हैं कि मृत तेंदुआ व्यस्क था। माना गया था कि जानवरों के हमले में घायल होने से ही उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed