फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a jam in the markets... the arrangements proved to be insufficient

शहर रहा जाम के हवाले...कहीं नहीं दिखा नो एंट्री जोन प्रभावी

Sun, 23 Oct 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
There was a jam in the markets... the arrangements proved to be insufficient
सुभाष चौक से वर्तन बाजार रोड पर तैनात पुलिसकर्मी दोपहर के समय कुर्सी पर आराम करते नजर आए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। त्योहार पर शहर के बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन के इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को लागू नो एंट्री का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। शहर में जो 11 प्वाइंट बनाए गए थे, वहां दोपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक-टोक नहीं है। इन प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी तैनात तो हैं, लेकिन वो कुर्सियों पर बैठे बातों में मशगूल रहते हैं और वाहन चालक आसानी से आ-जा रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को जगह-जगह जाम में फंसकर भुगतना पड़ रहा है। नो एंट्री जोन में न सिर्फ दोपहिया, बल्कि चार पहिया वाहन भी देखे गए।
विज्ञापन

छह सड़का रोड : दोपहिया वाहनों पर नहीं प्रतिबंध
दोपहर 12.15 बजे छह सड़क जाने वाले रोड पर पुलिस का बैरियर लगा था। यहां पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात मिले। लेकिन दोपहिया वाहनों के आने-जाने वालों को रोका-टोका नहीं जा रहा था। बाइक और स्कूटी सवार आसानी से आ-जा रहे थे। हालांकि ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी थी। उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

बर्तन बाजार रोड : पुलिस वालों की मौजूदगी में जाम
दोपहर 12.20 बजे सुभाष चौक से बर्तन बाजार रोड पर जाम सा लगा हुआ था। चौराहे पर एक महिला समेत तीन पुलिसकर्मी तैनात मिले। लेकिन ये लोग जाम खुलवाने के बजाय कुर्सी पर आराम करते नजर आए। इसकी वजह दोपहिया वाहन से लेकर ई-रिक्शा आसानी से आ-जा रहे थे। बाजार आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकटगंज से मुख्य बाजार रोड : पुलिस की मौजूदगी बेअसर
त्योहार पर बाजार की ओर कोई वाहन नहीं जा सके, इसलिए पुलिस ने टिकटगंज चौराहे पर बैरियर लगा दिया है। दोपहर 12.35 बजे पर यहां पर दो पुलिसकर्मी तैनात मिले, लेकिन ये सड़क किनारे बनी दुकान के पास छाया में कुर्सी डालकर आराम फरमा रहे थे। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का यहां कोई असर नहीं दिखा। ई-रिक्शा, बाइक और स्कूटी यहां से आ-जा रहे थे।
सराफा बाजार : जाम से जूझते
यहां दोपहिया वाहन तो छोड़िये कार और ई-रिक्शा तक बाजार में बेधड़क घूम रहे थे। इस कारण सराफा बाजार में दोपहर के समय काफी जाम लगा गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसी कार को बमुश्किल बाहर निकलवाया गया। उसके बाद में ई-रिक्शा को भी निकलवाया, तब कहीं जाकर जाम से लोगों को कुछ राहत मिली।

बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त चल रही है। जो प्वाइंट बनाए गए हैं, वहां पर पुलिस तैनात है। अगर बाजार में वाहन घुसने की शिकायत है। तो ओर सख्ती कराई जाएगी। यातायात व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। - अब्दुल सत्तार खां, प्रभारी उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस।

नो एंट्री जोन की उड़ी धज्जियां....सराफा बाजार में पहुंची कार, जिसकी वजह से लगा जाम। संवाद

नो एंट्री जोन की उड़ी धज्जियां....सराफा बाजार में पहुंची कार, जिसकी वजह से लगा जाम। संवाद- फोटो : BADAUN

शिव चौराहे से छह सड़का रोड पर लगे बैरियर पर तैनात ट्रैफिक कर्मी व होमगार्ड। संवाद

शिव चौराहे से छह सड़का रोड पर लगे बैरियर पर तैनात ट्रैफिक कर्मी व होमगार्ड। संवाद- फोटो : BADAUN

सराफा बाजार से होकर निकलती कार की वजह से लगे जाम में फंसे लोग और वहां पर तैनात पुलिस। संवाद

सराफा बाजार से होकर निकलती कार की वजह से लगे जाम में फंसे लोग और वहां पर तैनात पुलिस। संवाद- फोटो : BADAUN

टिकटगंज से लेकर मुख्य बाजार रोड पर सड़क किनारे कुर्सी पर आराम करता पुलिस कर्मी। संवाद

टिकटगंज से लेकर मुख्य बाजार रोड पर सड़क किनारे कुर्सी पर आराम करता पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed