{"_id":"66749ea17eecce268904a874","slug":"there-may-be-light-rain-again-this-week-badaun-news-c-123-1-sbly1001-120893-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इस सप्ताह फिर हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इस सप्ताह फिर हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन
धूप में चेहरे को कपड़े से ढक्कर जाती महिला। संवाद
बदायूं। बारिश की वजह से 24 घंटे के भीतर मौसम बदला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस सप्ताह फिर से आंधी-बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से जिले के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार रात आई आंधी और बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली। बृहस्पतिवार को दिन में बादलों की सूर्य से आंख-मिचौली चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में इस सप्ताह भी हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों दिन में चलने वाली लू से राहत मिल सकेगी। फिलहाल गर्मी तो है, लेकिन बृहस्पतिवार को तेज लू नहीं चली। हवा अपेक्षाकृत कम गर्म रही। लोग बचाव के लिए अंगोछा बांधकर ही निकले।
जिले में एक एमएम हुई बारिश
जिले में बुधवार रात आई बारिश का असर जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिला। आपदा विभाग ने अनुसार, बुधवार को बदायूं और बिसौली तहसील में बारिश हुई। बाकी जिले में गर्मी यूं ही बरकरार रही। जिले की औसतन वर्षा एक एमएम दर्ज की गई।