फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no need to fear miscreants but to scare them: Sanjeev Kumar

मनचलों से डरने की नहीं उन्हें डराने की जरूरत : संजीव कुमार

Tue, 31 Dec 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 31 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is no need to fear miscreants but to scare them: Sanjeev Kumar
पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबो​धित करते सीओ सिटी संजीव
बदायूं। मनचलों की हरकतों के चलते अक्सर छात्राएं डर जाती हैं, लेकिन अब छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। डरने के बजाए अब इन्हें डराना होगा। अगर कोई परेशान करता है तो वह मन में न रखें, बल्कि पुलिस को बताएं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। यहीं बातें शहर के आर्य समाज चौक पर स्थित पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी संजीव कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में रहकर लगातार मनचलों में नजर बनाए हुए है। अगर, किसी छात्रा को कॉलेज आते-जाते समय कोई मनचला परेशान करता है तो तुरंत छात्रा पुलिस से शिकायत करे। कुछ ही मिनट में पुलिस आपके पास तक पहुंच जाएगी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि अगर महिलाओं व छात्राओं को कोई परेशान कर रहा है तो उसकी शिकायत 1090 पर करें। साथ ही समझाया कि सोशल मीडिया पर अपने फोटो कम डाले। आज कल कुछ लोग फोटो को एडिट करके उन्हें वायरल कर देते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीय जानकारी न दें। अगर कोई फोन करके आपके बैंक खाता संबंधी जानकारी चाहता है तो उसे बिल्कुल न बताएं। अगर कोई पुलिस अधिकारी बनकर फोन करे तो उससे डरे नहीं। सीओ ने कहा कि इस समय आप जितनी मेहनत कर लेंगे वह आगे जाकर आपके काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा पायल ने सीओ से सवाल किया कि अगर उन्हें कोई परेशान कर रहा है और हम सामने आकर शिकायत न करना चाहें तो क्या करें। सीओ ने जवाब देते हुए कहा कि पहले तो आपको आगे आने में किसी से डरना नहीं चाहिए। अगर फिर भी आप आगे आना नहीं चाहतीं तो 1090 पर फोन करें और पूरे मामले की शिकायत करें। इसके बाद आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा और परेशान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ सिटी संजीव

पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ सिटी संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed