फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is demand for dates from Saudi Arabia, Iran and Iraq in the market.

Budaun News: बाजार में सऊदी अरब, ईरान व इराक के खजूर की डिमांड

Fri, 20 Feb 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
There is demand for dates from Saudi Arabia, Iran and Iraq in the market.
बाजार में लगी खजूर की दुकान। संवाद
बदायूं। रमजान माह में शहर के बाजारों में खजूर की मांग चरम पर है। विदेशों से आयातित खजूर की कई किस्मों से बाजार पटा पड़ा है। लोग अपनी पसंद की किस्मों को खरीद रहे है। बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में लोग इनकी सर्वाधिक खरीद करते दिखे।
विज्ञापन

खजूर विक्रेता अमाल ने बताया कि उनके पास दिल्ली से खजूर पहुंचते हैं। इन दिनों वे सऊदी अरब, ईरान और इराक से आयातित कई किस्मों के खजूर बेच रहे हैं। कलमी, आलू, ईरानी, कलुआ, अजवा, अल फरोस, बरारी, अंबर, मबरूम, सुखरी, रब्बी, कीमिया, फर्द सहित 20 से अधिक प्रकार के खजूर बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि आलू, ईरानी, कलमी छोटा की मांग ज्यादा है, जो 160 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि प्रीमियम खजूर की कम सेल है, इन्हें वही लोग खरीदते हैं जो इन किस्मों के बारे में जानते हैं या पहले स्वाद ले चुके हों। ज्यादातर अभी सामान्य खजूर ही पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत (प्रति किलो रुपये में)
अजवा 600–1200
मेडजोल 900- 1400
कलमी 200-800
कलूटा 300- 350
अलफरोस 400- 450
बरारी 600-700
आलू 160-200
कीमिया 250–400
सुखरी 500–600
अंबर 600–1000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed