{"_id":"6acbe8018e11d74cc4019909","slug":"theft-at-furniture-warehouse-solved-four-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175215-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्नीचर गोदाम में चोरी का खुलासा, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्नीचर गोदाम में चोरी का खुलासा, चार पकड़े
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने फर्नीचर गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का इनवर्टर, फ्रिज और गीजर बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल वाहन सीज कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चार और पांच अक्तूबर की रात हर्षित चतुर्वेदी निवासी मढ़ई चौक मोहल्ला चौधरी के फर्नीचर गोदाम से सामान चोरी हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में श्याम साहू और चार अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दो सगे भाई विवेक साहू और श्याम साहू निवासी खेड़ा बुजुर्ग तथा सारिक और विष्णु निवासी आरिफपुर नवादा के रूप में हुई है। चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल जेल भेज दिया गया है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि चोरी होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर चारों को जेल भेज दिया है।