{"_id":"68813fd945447f0eb80514fe","slug":"the-youth-was-hit-on-the-head-with-a-rod-and-left-half-dead-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143719-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक के सिर में सरिया से प्रहार कर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक के सिर में सरिया से प्रहार कर किया अधमरा
विज्ञापन
उझानी। कस्बे में मोहल्ला नझियाई स्थित कश्यप पुलिया पर मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को घेरकर उसके सिर पर सरिया व लोहे की रॉड से कई प्रहार किए। इससे वह अधमरा हो गया।
परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पांच नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी रमेश चंद्र राठौर ने बताया कि उनका भाई राकेश की किसी बात को लेकर ढाबा संचालक विजय साहू से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार रात नारायणगंज के विजय ने नझियाई निवासी राहुल गोस्वामी से उनके भाई को फोन कर कश्यप पुलिया के पास बुलवाया। राकेश वहां पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे विजय, उसके भाई विनय, भतीजा शांतनम, राहुल गोस्वामी, अभिषेक व छोटा कश्यप के साथ 10 से 12 अज्ञात लोगों ने घेर लिया। हमलावरों ने उसे धारदार हथियार, सरिया व लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा।
विज्ञापन
हमलावर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी विजय साहू, विनय साहू, राहुल गोस्वामी, शांतनम, अभिषेक व छोटा कश्यप और 12 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बुधवार को विनय साहू व राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उझानी कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो को गिरफ्तार किया गया है।