फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man's body was cremated after assurances of action were given.

Budaun News: कार्रवाई के आश्वासन पर किया युवक के शव का अंतिम संस्कार

Sat, 17 Jan 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was cremated after assurances of action were given.
पुरषोत्तम का फाइल फोटो। - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पुरुषोत्तम का शव उसकी प्रेमिका के घर के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया, रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर देर शाम परिवार के लोगों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


मृतक के भाई अवनेश ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि भाई का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार गांव में पंचायत हुई, लेकिन युवती भाई से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसको लेकर परिवार के लोगों ने भाई पुरुषोत्तम को अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनेश ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम किसी अज्ञात ने फोन करके भाई को बुलाया और हत्या कर शव नीम के पेड़ से लटका दिया। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिग आया है। साफ है कि उसने आत्महत्या की है। परिवार के लोग अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे, उनको आश्वासन दिया गया है कि जांच व तहरीर के आधार पर वह कार्रवाई करेंगे। इसके बाद परिवार के लोगों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed