{"_id":"67b782501a6b65e45d0fba3c","slug":"the-young-man-tried-to-commit-suicide-by-hanging-himthe-young-man-tried-to-commit-suicide-by-hanging-himselfself-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134611-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते पिता व गांव के लोगों ने युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी निवासी पंकज का बृहस्पतिवार को पत्नी नीरज उर्फ सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सरोज ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा।
इस बीच ही पंकज घर के एक कमरे में बंद हो गया और वह पंखे पर फंदे से लटक गया। जानकारी मिलने पर पिता गंगाचरण भागकर घर में पहुंचे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने कमरे का दरवाजा किसी तरह खोलकर पंकज को फंदे से उतारा। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद सरोज और उसके मायके वाले मौके से भाग निकले। पिता गंगाचरण का आरोप है कि विवाद होने के बाद सरोज के मायके वालों ने घर में घुसकर पंकज को फंदे पर लटका दिया। अगर वह समय पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ी घटना हो जाती। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
पुलिस ने गंगाचरण के बयान दर्ज किए। वहीं, पंकज को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी। अभी तहरीर नहीं आई है।