{"_id":"644ad2d9f2a4cb9b340a0824","slug":"the-young-man-shot-his-wife-dead-on-the-way-badaun-news-c-4-1-139372-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक ने रास्ते में पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक ने रास्ते में पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
- मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव मुड़सान नगला-दीनापुर मार्ग पर दिया घटना को अंजाम
- घटना के बाद थाने तक कार लेकर पहुंचा हत्यारोपी, पुलिस कह रही भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रास्ते में विवाद होने पर एक युवक ने कार में ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मुजरिया थाना क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात अजय प्रताप पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। देर रात तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी रिजवान अपनी 32 वर्षीय पत्नी रेहाना उर्फ फुरकाना को उसके मायके से घर ले जा रहा था। साथ में सात वर्षीय पुत्र फरमान, छह वर्षीय पुत्र अरमान भी था। इसी दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र में मुड़सान नगला और दीनापुर मार्ग पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी को कार में ही दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव रास्ते में ही फेंक दिया।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद घटना को अंजाम देने के बाद वह कार से ही थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है। फिलहाल पुलिस ने संभल जिले के थाना धनारी के गांव दिनौरा निवासी मृतका के मायके वालों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दंपती के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। मृतका के मायके वालों से तहरीर मांगी है, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- अजय प्रताप, एसपी देहात