{"_id":"5900e6964f1c1b1035c0c641","slug":"the-worshiper-who-joined-the-chunar-yatra-worshiped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनर यात्रा में शामिल हुए विधायक, पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनर यात्रा में शामिल हुए विधायक, पूजन किया
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- देवी मेले में बुधवार को अमावस्या कमेटी ने कराया कार्यक्रम
नगर में चल रहे प्रसिद्ध देवी मेले में बुधवार को अमावस्या कमेटी की ओर से आयोजित चुनरी समारोह में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने मातारानी को चुनरी चढ़ाकर पुण्य लाभ कमाया।
अमावस्या कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष मेले के दौरान मातारानी का हवन पूजन कर चुनरी चढ़ाई जाती है। उसी परंपरा का निर्वाह्न करते हुए दोपहर में पूरे विधिविधान से कमेटी के सदस्यों ने मातारानी का हवन पूजन किया। शाम की बेला में मेले पहुंचे विधायक महेश चंद्र गुप्ता राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया तथा धर्मेंद्र शाक्य का अमावस्या कमेटी के सदस्यों के साथ भगवा टोली ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात पूजन के बाद तीनों विधायकों ने मातारानी की चूनर के थाल सिर पर रखकर मेले में चूनर यात्रा निकाली। चूनर यात्रा नगर पंचायत के मेला कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर मेले में भ्रमण करती हुई मातारानी के मंदिर पर पहुंची। जहां तीनों विधायकों ने पूजन के बाद पूरी श्रद्धा तथा आस्था से मातारानी को चूनर चढ़ा कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कमेटी की ओर से कराए गए भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बंटी सिंह, पवन अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, कल्लू उर्फ कालिया आदि का विशेष सहयोग रहा। समारोह में अंकित मौर्या, राहुल वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, राजेश कुमार, मेला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अहमद, विनायलता सक्सेना, राजेश कुमार वार्ष्णेय, वृजकिशोर वार्ष्णेय, संजू सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।