फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The woman had murdered the teenager along with her lover

Budaun News: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी किशोर की हत्या

Fri, 24 Feb 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The woman had murdered the teenager along with her lover
बिसौली (बदायूं)। दिसौलीगंज में हुई किशोर की हत्या महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। किशोर से पहले महिला से मिलने उसका प्रेमी आया था। आमना-सामना होने पर दोनों में मारपीट हुई। इस दौरान प्रेमी ने किशोर को जमीन पर गिरा लिया और फिर दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

20 फरवरी की शाम दिसौलीगंज निवासी 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र की एक महिला के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया था। बाद में महिला का प्रेमी भी पकड़ा गया। अब तक की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि महिला के कई लोगों से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुछ दिन से गांव में एक नौटंकी चल रही थी। इसमें काम करने वाले युवक से भी महिला के अवैध संबंध हो गए थे। 20 फरवरी को वह युवक महिला से मिलने पहुंचा था। वह महिला के साथ कमरे में था। तभी किशोर भी वहां पहुंच गया लेकिन उन्हें साथ देखकर वह बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के बाहर जाने पर किशोर दोबारा महिला के पास पहुंचा था। उसे देखकर महिला का वह प्रेमी भी आ गया था। उसकी किशोर से महिला को लेकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान प्रेमी ने किशोर को जमीन पर गिरा लिया। सीने पर प्रेमी बैठ गया और महिला ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
अपराध निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ और चीजें स्पष्ट होने को रह गईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed