फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The weather suddenly changed, heavy rain in the evening, the harvest of money wasted

मौसम ने ली करवट, दिन में उमस, शाम को तेज बारिश

Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The weather suddenly changed, heavy rain in the evening, the harvest of money wasted
बारिश से बरबाद हुई धान की फसल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा, लेकिन अचानक तीन बजे के आसपास बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बूंदाबंदी होने लगी। शाम को तेज बारिश हुई। इससे धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 23 अक्तूबर तक बादल छाए रहेंगे। मानसून न होने के बावजूद बारिश और बूंदाबांदी होती रहेगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह से दिन के मुकाबले रात का तापमान काफी कम था। दिन में धूप के कारण उमस भी हो रही थी। रविवार को दिन की शुरुआत कड़क धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आने लगा। तीन बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। शाम को शहर समेत जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं के कारण ऐसा हो रहा है। पाकिस्तान की ओर से आ रहीं तेज हवाएं मौसम को नम बना रही हैं।
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार 23 अक्तूबर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होगी और कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना भी है। 18 और 19 अक्तूबर को बदायूं समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल को भारी नुकसान
रविवार को जिले के कई इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इन दिनों धान कटाई का सीजन है। खेतों में पका हुआ धान खड़ा है। कुछ स्थानों पर कटाई भी चालू हो चुकी है। जिले में काफी इलाके ऐसे हैं जहां धान की फसल खेतों में खड़ी है। कटाई से पहले ही बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई है। सूखा हुआ धान गीला होने के साथ ही खेतों में गिर गया है। कई स्थानों पर बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। धान की फसल बर्बाद होने के कारण किसान परेशान हैं। साथ ही सरसों की बुआई हाल ही में कर चुके किसान भी सिर पीट रहे हैं।

यहां रहा जलभराव
- बारिश के कारण शहवाजपुर, टिकटगंज, लोचीनगला, कल्याण नगर, सुभाष चौक, नई सराय. तोताराम मार्केट, पनबड़िया आदि स्थानों पर जलभराव रहा।
मानसून जा चुका है उसके बाद भी मौसम इस तरह का बना है। यह जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना और बंगाल की खाड़ी के साथ पाकिस्तान की ओर से आने वाली नम हवाओं के कारण लगभग पूरे उत्तर भारत में मौसम बदला है। अगले पांच से छह दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
- डॉ. आलोक सागर गौतम, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed