फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The water of six hand pumps of Narau is not potable, red marks have been put

Budaun News: पीने लायक नहीं हैं नरऊ के छह हैंडपंप का पानी, लगाए गए लाल निशान

Mon, 21 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The water of six hand pumps of Narau is not potable, red marks have been put
उझानी के नरऊ गांव में बीडीससे बात करते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। स्रोत: जागरूक ग
उझानी। नरऊ गांव के छह हैंडपंप का पानी पीने के लायक नहीं है। कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर जल निगम की चार सदस्यीय टीम ने पानी की जांच की। जांच में पता चला कि छह हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। इसलिए उन पर लाल निशान लगा दिया गया है। ग्रामीणों को इन हैंडपंप का पानी न पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

उझानी नगर पंचायत का पानी नरऊ गांव के तालाब में वर्षों से जा रहा है। इसलिए तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी आसपास के खेतों में भरता है और किसान उसमें खेती नहीं कर पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में नाले का पानी भरने से गांव का भूगर्भ जल भी दूषित हो गया है। गांव के तालाब में नगर पंचायत का पानी गिरने से रोकने के लिए ग्रामीण एक महीने से अनशन कर रहे हैं। शनिवर को कांग्रेस के ब्रज जोन कोआर्डिनेटर व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी अनशन स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस के नेता भी ग्रामीणों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने इसकी जानकारी डीएम को दी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जल निगम के सहायक अभियंता बलजीत सिंह, अवर अभियंता प्रवेंद्र कुमार रविवार दोपहर बाद गांव पहुंचे। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता चेक करने के लिए दो दर्जन हैंडपंप के पानी की जांच की। इसमें से छह हैंडपंप का पानी दूषित पाया गया। वह पानी पीने से लोग बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि इन हैंडपंप के पानी में आयरन, क्लोरीन और नाइट्रेट की मात्रा अधिक है। इसलिए उन पर लाल निशान लगा दिया गया है। ग्रामीणों को बताया कि वह लाल निशान वाले हैंडपंप का पानी इस्तेमाल न करें।
इसके अलावा 15 हैंडपंप के रीबोर की आवश्यक बताई। रीबोर का काम सोमवार से शुरू होगा। शाम को बीडीओ नितिन कुमार भी नरऊ गांव पहुंचे।
--

पेयजल आपूर्ति का रोस्टर बदला, चार बार मिलेगा पानी
- सहायक अभियंता बलजीत ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहैड टैंक बना है। नलकूप से पेयजल आपूर्ति दिन में दो बार की जाती है। हैंडपंपों का पानी दूषित है। इसलिए जलापूर्ति का रोस्टर बदलकर चार बार कर दिया गया है। ग्रामीणों को दिन में चार बार जलापूर्ति मिलेगी।

----------------

- जल निगम की टीम ने हैंडपंप के पानी की जांच की। पानी दूषित पाया गया है। छह हैंडपंप पर लाल निशान लगाया गया है। ग्रामीणों को जानकारी दी गई है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। - नितिन कुमार, बीडीओ

उझानी के नरऊ गांव में बीडीससे बात करते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। स्रोत: जागरूक ग

उझानी के नरऊ गांव में बीडीससे बात करते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। स्रोत: जागरूक ग

उझानी के नरऊ गांव में बीडीससे बात करते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। स्रोत: जागरूक ग

उझानी के नरऊ गांव में बीडीससे बात करते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। स्रोत: जागरूक ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed