फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The water level is decreasing, villagers started returning after seeing the direction of Ganga

Budaun News: कम हो रहा जलस्तर, गंगा का रुख देख लौटने लगे ग्रामीण

Mon, 25 Aug 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The water level is decreasing, villagers started returning after seeing the direction of Ganga
बदायूं। गंगा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। पानी घटने के बाद लोग गंगा-महावा तटबंध को छोड़कर वापस अपने गांव की ओर लौटने लगे हैं। बीते सप्ताह तक गंगा के उफान से बड़ी संख्या में लोग तटबंध और सुरक्षित स्थानों पर ठहरे हुए थे। सहसवान क्षेत्र के तोफिया नगला, वीर सहाय नगला और भमरोलिया गांव में अभी भी पानी भरा हुआ है। इन गांवों के लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। जलभराव के चलते न तो बच्चे स्कूल जा पा रहे और न ही लोग रोजमर्रा की जरूरते पूरी हो रही हैं। कई जगहों पर ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने गंगा-महावा तटबंध पर शरण ली है। वहां से अब गांव की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। पशुपालन विभाग भी मवेशियों के टीकाकरण और चारे की व्यवस्था कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed