{"_id":"6a1b48fa7d874c413a0623b4","slug":"the-warning-turned-out-to-be-correct-with-heavy-rain-accompanied-by-strong-winds-turning-city-streets-into-ponds-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165107-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चेतावनी निकली सही, तेज हवा संग हुई झमाझम बारिश, शहर की सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चेतावनी निकली सही, तेज हवा संग हुई झमाझम बारिश, शहर की सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन
शहर में हो रही तेज वारिश। संवाद
बदायूं। आंधी, बारिश और वज्रपात के लिए पिछले कई दिनों से मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। सवा सात बजे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर की कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं। निचले इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया। डेढ़ घंटे की तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव और बिजली कटौती ने नई परेशानियां खड़ी कर दीं।
हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर टिनशेड और होर्डिंग हिलने लगे। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बाजारों में खरीदारी कर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानदारों ने सामान को भीगने से बचाने के लिए जल्दी-जल्दी समेटना शुरू किया। हालांकि तब भी सामान भीग गया। बारिश के कारण शहर के जोगीपुरा, पनबाड़ी, नेकपुर, जवाहरपुरी, पुलिस लाइन चौराहा समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। नालियों का पानी सड़कों पर आने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। वाहन चालकों को जलभराव वाले मार्गों से गुजरने में कठिनाई हुई। तेज बारिश का दौर रात पौने नौ बजे थमा, हालांकि इसके बाद भी देर रात हल्की बारिश होती रही।
मौसम विभाग पहले ही 29 मई से दो जून के बीच आंधी और बारिश की चेतावनी दे चुका था। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की थी।
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में भरा पानी, यात्रियों को हुई परेशानी
-बारिश के दौरान रोडवेज बस स्टेशन परिसर में पानी भर गया। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को जलभराव के बीच खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर पानी भरा होने से यात्रियों को बसों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। बारिश के दौरान यात्री छत और शेड के नीचे शरण लेते नजर आए। जलनिकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण काफी देर तक पानी परिसर में भरा रहा।
पनवाड़ी बिजली उपकेंद्र में घुसा पानी, बढ़ी चिंता
-तेज बारिश के दौरान पनवाड़ी बिजली उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया। पानी भरने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की। अधिकारियों ने उपकरणों को नुकसान से बचाने के लिए निगरानी बढ़ा दी। उपकेंद्र में जलभराव की वजह से कर्मचारियों को काम करने में भी परेशानी हुई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
गांधी ग्राउंड में जलभराव से मेले की तैयारी प्रभावित
-शहर के गांधी ग्राउंड में इन दिनों मेले की तैयारियां चल रही हैं। दुकानदारों ने दुकानें लगानी शुरू कर दी थीं और झूले भी लगाए जा रहे थे। लेकिन रविवार शाम हुई बारिश से पूरा मैदान पानी से भर गया। कई स्थानों पर कीचड़ फैल गया, जिससे दुकानदारों को परेशानी हुई। दुकानदारों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मेले की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। जलभराव के कारण सामान लगाने का काम भी प्रभावित हुआ।
आंधी ने कछला गंगा घाट की तैयारियों पर फेरा पानी
-पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर कछला गंगा घाट पर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, कुर्सियां और सुरक्षा संबंधी संकेतक लगाए गए थे। रविवार रात अचानक आई तेज आंधी ने सारी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त कर दीं। कई टेंट उखड़ गए, कुर्सियां दूर तक उड़ गईं और खतरे वाले स्थानों पर लगाई गई लाल झंडियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कर्मचारी देर रात तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि सुबह तक सभी तैयारियां दोबारा पूरी कर ली जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बिसौली समेत कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित
बदायूं/बिसौली। तेज आंधी और बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। नगर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बिल्सी के बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। संवाद