फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wanted was not found, the baraatis played the police band

Budaun News: वांछित हाथ न आया, बरातियों ने पुलिस का बैंड बजाया

Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The wanted was not found, the baraatis played the police band
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी में शुक्रवार रात वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम से गाली-गलौज कर हाथापाई की गई। दरोगा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं वांछित भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

बिनावर थाने में तैनात दरोगा सत्यपाल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और विनीत कुमार के साथ शुक्रवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र के गांव मोहम्मदी में एक वांछित को गिरफ्तार करने गए थे। वह गांव चंदौरा पहुंचे। यहां नेमपाल के घर के सामने से बरात चढ़ रही थी।
विज्ञापन

पुलिस जीप के चालक ने बरातियोंं को हटाने के लिए हूटर बजाया, लेकिन वे रास्ते से नहीं हटे। इसके बाद पुलिस टीम ने जीप से उतरकर बरातियों को हटने के लिए कहा। मगर, नशे में धुत कुछ बराती हटने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच गांव की फूलन, गीता देवी और धर्मेंद्र आदि वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर बरातियों को परेशान करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत रहने की हिदायत दी। इस पर फूलन आदि ने पुलिस टीम से गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस जीप को चारों तरफ से घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम से हाथापाई कर दी।
इसमें पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई। शोर होने पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के हमले से पुलिस कर्मियों को बचाया। पुलिस टीम थाने पहुंची। यहां इंस्पेक्टर को जानकारी दी गई। इसके बाद फिर से पुलिस टीम गांव पहुंची, लेकिन आरोपी घरों से फरार हो गए।

बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। दरोगा सत्यपाल की तहरीर पर बिनावर थाने पर फूलन, गीता और धर्मेंद्र समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हमीरपुर बाजार में प्रवासी दुकानदार द्वारा बीच बाजार में लगाई गई रेहड़ी। संवाद

हमीरपुर बाजार में प्रवासी दुकानदार द्वारा बीच बाजार में लगाई गई रेहड़ी। संवाद- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed