फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The villager's health deteriorated on the way and he died during treatment.

Budaun News: रास्ते में बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत

Mon, 01 Jun 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The villager's health deteriorated on the way and he died during treatment.
दबतोरी। चौकी क्षेत्र के गांव बीधा नगला निवासी 50 वर्षीय गेंदनलाल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गेंदनलाल अपने पैतृक गांव लक्ष्मीपुर, थाना सिरौली जनपद बरेली गए हुए थे। गांव से वापस पैदल लौटते समय दौलतपुर सिरौली मार्ग पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। राहगीरों ने न्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही हरदासपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और मुसियानगला के प्रधान धर्मेंद्र शर्मा को घटना की जानकारी दी।परिवार के लोग तत्काल रामनगर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए गेंदनलाल को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गेंदनलाल कुछ समय पूर्व अपनी बुआ के गांव बीधा नगला में आकर बस गए थे, जबकि उनका पैतृक गांव लक्ष्मीपुर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed