फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The villager fled in fear of the police and his body was found in a paddy field in the morning

Budaun News: पुलिस के डर से भागा ग्रामीण सुबह धान के खेत में मिला शव

Wed, 17 Sep 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The villager fled in fear of the police and his body was found in a paddy field in the morning
बिनावर। सेमर मई गांव में रात में दबिश के दौरान पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागे शाकिर अली (50) का मंगलवार सुबह खेत में शव मिला। पीटने का आरोप लगाने पर ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई। वहीं हृदयगति रुकने से मौत होने का पुलिस का दावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी बताया गया। इसके बाद परिजनों ने शव सुपुर्दे खाक कर दिया। हालांकि एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी को सौंप दी है। बिनावर क्षेत्र में पिछले दिनों गोकशी की घटना होने के बाद पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सेमर मई के कई लोगों के इस मामले में नाम प्रकाश में आने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 12 बजे थाना पुलिस दो गाड़ियों से गांव पहुंची। कई घरों में दबिश देकर पुलिस दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर चली गई। गांव से गुजर रही पुलिस को देखकर शाकिर पकड़े जाने के डर से खेत की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह शाकिर का शव धान के खेत में मिलने के बाद परिजन ने पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर कुंवरगांव इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। बिनावर थाने की पुलिस भी बुला ली गई। तीखी नोकझोंक के बीच आए सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने जांच कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed